फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कांवड़िये पर चोरी का शक, टोल प्लाजा पर जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सिवाया टोल प्लाजा पर बुधवार रात कांवड़िये पर चोरी का शक भारी पड़ गया। सात-आठ कांवड़ियों के गुट ने नई दिल्ली के सदर बाजार निवासी लकी को जमकर पीटा। मारपीट से टोल प्लाजा पर अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह लकी को भीड़ से छुड़ाया और मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

लकी ने बताया कि वह टोल प्लाजा पर आराम कर रहा था। इसी दौरान कुछ कांवड़ियों ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए हमला बोल दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। वहीं, बुलंदशहर के खुर्जा निवासी कांवड़िया मयंक अग्रवाल हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहा था। बुधवार रात शिव मंदिर सिवाया के पास विश्राम के दौरान उसका मोबाइल चोरी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मयंक से जानकारी ली और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें