मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो फरारी प्रकरण में रिश्वत लेने के आरोपों की जांच पूरी हो गई है। होटल मुकुट महल मालिक मुकेश गुप्ता और उनके भाई नरेश कंसल द्वारा लगाए आरोप सही बताए जा रहे हैं। अब कार्रवाई का इंतजार है।
बदन सिंह बद्दो की फरारी में मुख्य आरोपी होटल मुकुट महल के मालिक मुकेश गुप्ता को पुलिस ने फरारी के सवा साल बाद जेल भेजा था। गिरफ्तारी के दौरान पूछताछ में मुकेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने एसपी सिटी के नाम से दस लाख की रिश्वत ली थी। जिसमें तय हुआ था कि मुकेश गुप्ता को मुकदमे से क्लीन चिट मिलेगी। यही आरोप आरोपी मुकेश गुप्ता के भाई नरेश कंसल ने भी लगाए थे। एसपी सिटी के नाम से रिश्वत लेने के मामले की जांच आईजी रेंज द्वारा एसपी देहात गाजियाबाद नीरज जादौन को दी गई थी।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता संजय खोखर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटों ने खोला चौंकाने वाला राज
जांच में नरेश कंसल, नवीन गुप्ता समेत 10 व्यापारियों के गाजियाबाद में बयान दर्ज हुए। एसपी सिटी मेरठ ने भी अपने बयान गाजियाबाद भेजने बताए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले की जांच एसपी देहात गाजियाबाद ने पूरी कर ली है। जांच रिपोर्ट में नरेश कंसल के आरोप पुष्ट होने बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी यह जांच रिपोर्ट एडीजी और आईजी तक नहीं पहुंची है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। 10 लाख की रिश्वत किसने और किस काम के लिए ली, इन सबका जवाब जांच रिपोर्ट में है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/