फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ कॉलेज परिसर और जफरा बाग में अवैध पेड़ कटाई की जांच

विज्ञापन
एनजीटी आदेश पर मेरठ कॉलेज में पेड़ कटाई की जांच, समिति ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
राष्ट्रीय हरित अधिकरण के निर्देश पर मेरठ कॉलेज परिसर और इससे जुड़े जफरा वाले बाग में बड़े पैमाने पर हरे पेड़ों की अवैध कटाई की जांच शुरू हुई है। इसके लिए गठित संयुक्त समिति ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। यह कार्रवाई छात्र नेता विजित तालियान की शिकायत पर हुई थी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय जांच टीम में एडीएम सिटी, डीएफओ और क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। टीम ने सबसे पहले मेरठ कॉलेज परिसर पहुंचकर छात्र नेता विजित तालियान और अन्य छात्रों के साथ काटे गए पेड़ों का जायजा लिया। इसके बाद टीम जफरा वाले बाग में पहुंची। वहां पूरे बाग का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीम इतने बड़े स्तर पर हुए पेड़ों की कटान को देखकर स्तब्ध रह गई। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज परिसर और जफरा वाले बाग से लगभग एक हजार से अधिक हरे पेड़ काट दिए गए हैं। उन्होंने इसे पर्यावरण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के प्रति घोर अन्याय बताया।


छात्रों की मांग और चेतावनी

छात्रों ने समिति से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए गूगल समयरेखा और उपग्रह चित्रों का उपयोग किया जाए। इससे सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सकेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर्यावरणीय अपराध पर ठोस कदम नहीं उठाए गए तो युवा और छात्र सड़कों से लेकर हर मंच पर आवाज उठाएंगे। इस दौरान रोहित करनावल, शेरा जाट, प्रियांशु मलिक, दक्ष, ऋतिक, हिमांशु, हर्षित और शानू सरधना सहित कई छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें