फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू हॉस्टल में छात्र के कमरे में निकला सांप

विज्ञापन
सीसीएसयू के हॉस्टल में निकला साप
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के पंडित दीनदयाल उपाध्याय बॉयज हॉस्टल में सोमवार को एक छात्र के कमरे में सांप निकल आया। इससे हॉस्टल में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि सांप ने किसी छात्र को डंसा नहीं।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र मनीष कसाना ने बताया कि सोमवार को वह अपने कमरे में थे तभी अलमारी में छिपा सांप दिखाई दिया। उन्होंने सांप को चादर से ढक दिया और तुरंत हॉस्टल प्रशासन को सूचना दी। हॉस्टल प्रशासन ने तत्काल सर्प विशेषज्ञ दल को बुलाया। दल ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू किया। इस दौरान सावधानी के लिए अन्य कमरों के दरवाजे बंद कराए गए थे। सर्प विशेषज्ञ दल सांप को अपने साथ ले गया। घटना के बाद छात्रों में थोड़ी देर डर का माहौल रहा। हालांकि हॉस्टल प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में आ गई। छात्रों ने हॉस्टल में साफ-सफाई और सतर्कता बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें