मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एससीआरआईईटी) में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अजय कुमार गौर मुख्य वक्ता रहे।
इस अवसर पर एससीआरआईईटी के निदेशक प्रो. नीरज सिंघल, प्रो. आरके सोनी, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. प्रवीन पंवार, पारुल सहित लगभग 60 विद्यार्थी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता अजय कुमार गौर ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि रिज्यूमे में अनावश्यक जानकारी, फोटोग्राफ और बढ़ा-चढ़ाकर लिखे गए कौशल से बचना चाहिए। परियोजना कार्य और प्रमाणपत्रों को स्पष्ट तथा प्रासंगिक तरीके से प्रस्तुत करना जरूरी है। कार्यशाला में एप्टीट्यूड एवं लॉजिकल रीजनिंग, तकनीकी विषयों जैसे डीबीएमएस के मूल सिद्धांत, ऑपरेटिंग सिस्टम, नेटवर्किंग की बुनियादी जानकारी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर भी विस्तृत चर्चा हुई।