फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम आधारित खेती से बढ़ेगी पैदावार, घटेगा जोखिम : डॉ. यूपी शाही

विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को संबोधित करते कृषि वैज्ञानक स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



हस्तिनापुर। कस्बे के स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में सोमवार को ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना के अंतर्गत किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौसम पूर्वानुमान एवं मौसम आधारित कृषि परामर्श सेवाओं पर चर्चा की गई।
मुख्य वक्ता सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ के कृषि मौसम परियोजना अधिकारी डॉ. यूपी शाही ने किसानों को मौसम पूर्वानुमान की उपयोगिता और फसल प्रबंधन में उसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय रहते मौसम की सटीक जानकारी मिलने से किसान फसलों को होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

मृदा विज्ञान विभाग के डॉ. एसपी सिंह ने मिट्टी के स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित उर्वरक प्रयोग तथा बदलती जलवायु के अनुसार खेती अपनाने पर जोर दिया।
डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों को प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को व्हाट्सएप ग्रुप एवं ईमेल के माध्यम से मौसम संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। जिससे कि किसान समयानुसार कृषि कार्यों की योजना बना सकें।
मुख्य अतिथि प्रसार निदेशक डॉ. पीके सिंह ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न कृषि प्रसार कार्यक्रमों की जानकारी दी और किसानों से वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप खेती करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. राकेश तिवारी ने कृषि विज्ञान केंद्र पर आए कृषि वैज्ञानिकों द्वारा समस्या का समाधान किया जाएगा। मंच संचालन डॉ. जेके आर्य ने किया।

कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को संबोधित करते कृषि वैज्ञानक स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें