फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार, चोरी कर ऐसे बेचते थे वाहन

Sat, 11 Jan 2020 08:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में थाना कुतुबशेर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन कारें, एक केंटर और दो बाइक बरामद हुई है। आरोपी रजिस्ट्रेशन और नंबर प्लेट बदलकर फर्जी आरसी तैयार कर चोरी के वाहनों को बेचते थे। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने कल्पना तिराहे से शुक्रवार रात आरोपी सावेज निवासी भऊपुर थाना कुतुबशेर एवं नावेद निवासी गांव मानकपुर थाना चिलकाना को चोरी की इनोवा कार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर एक स्कार्पियो, स्विफ्ट डिजायर, एक केंटर, एक बुलेट और एक स्पलेंडर बाइक बरामद की। 

यह भी पढ़ें: आखिर कौन है अरविंद राणा, जिसने चंद सालों में कमाए 10 करोड़, पूछताछ में उगले बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनोवा कार 2015 में अपने साथी तनवीर निवासी सलारपुर खालसा थाना रजबपुर जनपद अमरोहा के साथ मिलकर लखनऊ से चोरी की थी। तनवीर वर्तमान में जेल बंद है। बाकी बरामद वाहन तनवीर ने उन्हें बेचने के लिए दिए थे। वाहन चोरी करने के बाद वह चेसिस और रजिस्ट्रेशन नंबर बदल और फर्जी आरसी तैयार कर बेच देते थे। 

एसपी सिटी ने बताया कि वाहन कहां- कहां से चोरी किए गए हैं, इसकी जानकारी की जा रही है। आरोपी अंतर्राज्जीय वाहन चोर गैंग के सदस्य हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें