किरण बालियान ने बताया कि चीन में एशियाई खेलों के समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया था और नौकरी देने का वादा किया था। इसीलिए आईबी की नौकरी छोड़ दी।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में वह नौकरी करना चाहती हैं, इसके लिए उन्होंने आरटीओ व नायाब तहसीलदार के पद को लेकर आवेदन भी किया। किरण बालियान ने कहा कि नौकरी नहीं होने के कारण वह काफी परेशानियों का सामना कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से नौकरी देेने की अपील की है।
26 जनवरी को मिला था रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड
शॉटपुट में 72 साल बाद भारत को मेडल दिलाने वाली खिलाड़ी किरण बालियान को 26 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से सम्मानित किया था। उनका कहना है कि अभी कोई बड़ी प्रतियोगिता नहीं आ रही है। वह लगातार घर पर रहकर ही तैयारी कर रही हैं।
ये हैं उपलब्धियां
एशियन गेम्स 2023 में ब्रांज मेडल
वर्ल्ड पुलिस गेम 2023 में गोल्ड मेडल
ग्रांड प्रिक्स 2023 में सिल्वर मेडल
इंटर स्टेट सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल
36 नेशनल गेम गुजरात 2022 में सिल्वर मेडल
61 नेशनल इंटर स्टेट चैंपियनशिप 2022 में सिल्वर
60 नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 2021 में गोल्ड
नेशनल इंटर स्टेट सीनियर चैंपियनशिप 2021 में ब्रांज मेडल
नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड