फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने चीन में लहराया परचम, शॉट पुट स्पर्धा में जीता गोल्ड

Sat, 17 Aug 2019 08:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रवेश तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रवेश तोमर ने चीन में चल रही वर्ल्ड पुलिस चैंपियनशिप में शॉट पुट स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। खिलाड़ी ने दिल्ली पुलिस की तरफ से भाग लिया। खिलाड़ी के गांव में खुशी का माहौल है। अब 18 अगस्त को डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भाग लेंगे।

विज्ञापन


बागपत के सूप गांव निवासी प्रवेश तोमर दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वह शॉट पुट एवं डिस्कस थ्रो के खिलाड़ी हैं। चीन के चेगडू शहर में आठ अगस्त से चल रही वर्ल्ड पुलिस चैंपियनशिप में प्रवेश तोमर ने दिल्ली पुलिस की तरफ से भाग लिया। शॉट पुट स्पर्धा में खिलाड़ी ने जर्मनी के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीता। प्रवेश तोमर के कोच लूरी मिनाको ने मोबाइल पर जानकारी दी। 

पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स चैंपियनशिप: मेरठ की फातिमा खातून ने बीजिंग में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 18 अगस्त को डिस्कस थ्रो स्पर्धा होगी। इसमें प्रवेश तोमर ने भाग लिया है। खिलाड़ी के गांव में खुशी का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रवेश तोमर के पिता सुरेंद्र सिंह जनता वैदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत से सेवानिवृत्त हैं। खुशी जाहिर करने वालों में ब्रजवीर प्रधान, सोमपाल, राजवीर, सत्यपाल सिंह, अक्षय, जितेंद्र, अंकुर आदि रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें