फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएमटी मेरठ में 18 से होगा अंतरराष्ट्रीय मेरठ लिटरेरी फेस्टिवल

Thu, 14 Nov 2019 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईआईएमटी विवि गंगानगर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मेरठ लिटरेरी फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। फेस्टिवल 18 से 20 नवंबर तक चलेगा। आयोजन की जानकारी बुधवार को आयोजकों ने प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज माल रोड में वार्ता का आयोजन हुआ। क्रांतिधरा साहित्य अकादमी के संस्थापक डॉ. विजय पंडित ने बताया कि तीन दिवसीय साहित्य समारोह में नवोदित कलमकार व वरिष्ठ साहित्यकार भाग लेंगे।

विवि के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने कहा कि आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज व आध्यात्मिक गुरु आचार्य डॉ. लोकेश मुनि करेंगे। आयोजन में नेपाल, कनाडा, भूटान, बेल्जियम, जापान, ब्रिटेन और तिब्बत के साहित्यकार भी भाग लेंगे। दूसरे दिन मुख्य अतिथि मनिंदरजीत सिंह बिट्टा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिवसीय आयोजन में पुस्तक प्रदर्शनी, समीक्षा, ओपन माइक, साहित्यिक परिचर्चा, सामाजिक परिचर्चा, पुस्तक विमोचन, साक्षात्कार व रंगमंच एवं शोध पत्र वाचन, कवि सम्मेलन व मुशायरा होगा। साथ ही सम्मान समारोह होगा। वार्ता में पूनम पंडित, गोपाल भारतीय, नितिश शर्मा, डॉ. कृष्ण कुमार बेदिल व सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे। कोई भी आम व्यक्ति व हर वर्ग का व्यक्ति इस आयोजन में भाग ले सकता है। फेयर में मौके पर जाकर भी शामिल हो सकते हैं।

यह रहेगी कार्यक्रम की रूपरेखा
  • 18 नवंबर को शुभारंभ समारोह के साथ ही मुशायरा, गीत, कविता का सत्र होगा। प्रवासी साहित्य व आज का भारत पर परिचर्चा होगी।
  • 19 नवंबर को सावरकर मिथकों से परे विषय पर संवाद व परिचर्चा होगी। लघुकथा सृजन व सार्थकता का आयोजन होगा। शोध पत्रों का वाचन साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। अंत में पुस्तक विमोचन व चर्चा समारोह व कवि सम्मेलन होगा।
  • 20 नवंबर बुधवार को ओपन माइक, पर्यावरण संरक्षण में साहित्य व समाज की भूमिका एवं स्वच्छ भाषा, सुसंस्कृत समाज विषय पर संवाद होगा। गीत, कविता व गज़ल सत्र होगा साथ ही समारोह का समापन कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें