फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मेडिकल कॉलेज में इंटर्न छात्रा से छेड़छाड़, जमकर हुआ हंगामा, फिर जूनियर डॉक्टर को पीटा

Wed, 10 Mar 2021 12:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मेडिकल में इंटर्न छात्रा से छेड़छाड़ पर हंगामा, जूनियर डॉक्टर को पीटा 
  • प्रिंसिपल ने जूनियर डॉक्टर को सस्पेंड करने का दिया आश्वासन
  • प्राचार्य और थाने में की लिखित शिकायत, प्राचार्य ने गठित की कमेटी
विज्ञापन
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में इंटर्न छात्रा ने जूनियर डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। इंटर्नशिप कर रहे मेडिकल स्टूडेंट्स ने सर्जरी विभाग में जाकर जूनियर डॉक्टर से मारपीट की। मारपीट की सूचना पर प्राचार्य और पुलिस पहुंची। जूनियर डॉक्टर को सस्पेंड करने का आश्वासन दिया। हालांकि, इसके बाद भी छात्राओं ने गिरफ्तारी की मांग करते हुए मेडिकल में हंगामा किया। मेडिकल थाना पुलिस से शिकायत की। इसके बाद प्राचार्य से शिकायत की गई।

विज्ञापन


एमबीबीएस करने के बाद इंटर्नशिप कर रही छात्रा का आरोप है कि सर्जरी विभाग में एक जूनियर डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। पहले भी उसने इस तरह की हरकत की थी, तब उसे लगा कि गलतफहमी हो सकती है। लेकिन मंगलवार को हरकत बढ़ गई तो उसने शिकायत की। इंटर्नशिप कर रहीं 146 छात्राओं ने प्राचार्य को कार्रवाई के लिए लिखकर दिया। आरोप है कि उनके साथ भी इस तरह की हरकत की जाती है। 

वहीं, जूनियर डॉक्टर का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं, छात्रा को कोई गलतफहमी हुई है। प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है, जो पूरे मामले की पड़ताल करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिविल लाइंस देवेश सिंह ने बताया कि इस मामले में थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। मेडिकल कॉलेज के विभाग का मामला है। मेडिकल पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: थाने पहुंचा तीन फीट का अजीम, पुलिस से लगाई शादी की गुहार, तस्वीरों के साथ जानें पूरा मामला

मेडिकल कॉलेज की हो रही फजीहत
26 अगस्त 2020 : मेडिकल कॉलेज में टंकी पर चढ़े एमबीबीएस के छात्र, हॉस्टल से निष्कासित। 
28 जनवरी 2021 : मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और नर्सिंग के छात्र आपस में भिड़ गए। सड़क पर ही जमकर मारपीट।  
7 मार्च 2021 : मेडिकल में स्टूडेंट्स ने बिना अनुमति पार्क में की पार्टी। हो रही जांच।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें