फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मवाना में रुक-रुक कर हो रही बारिश से जलभराव, जनजीवन बेपटरी

विज्ञापन
बारिश से चौहान चौक पर जलभराव। (मवाना)
विज्ञापन
-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कस्बे और आसपास के देहात क्षेत्र में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। बुधवार शाम अचानक शुरू हुआ झमाझम बारिश का दौर बृहस्पतिवार को भी दिनभर रुक-रुक कर जारी रहा। लगातार 24 घंटे से हो रही इस बारिश से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत तो मिली है, वहीं आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
बारिश के चलते नगर के मुख्य बाजारों से लेकर देहात के रास्तों तक सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम होने पर ही रेनकोट और छाता लेकर घरों से बाहर निकले। बारिश का सीधा असर स्थानीय व्यापार पर भी देखने को मिला। नगर के मुख्य बाजार, सराफा बाजार, कपड़ा बाजार और सुभाष चौक स्थित दुकानों पर सुबह से ही सन्नाटा रहा। जलभराव और रिमझिम बारिश के चलते ग्राहक बाजारों तक नहीं पहुंचे, जिससे व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह मंदा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव ने बढ़ाई आफत
लगातार बारिश के कारण नगर पालिका के जलनिकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी। नगर के मुख्य मार्ग, चौहान चौक, तेलियों वाला कुआं, गुरुद्वारा के आसपास के निचले इलाकों, मोहल्लों जलभराव हो गया। नालों की ठीक से सफाई न होने से पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पा रही है, जिससे बारिश में नालियों व नालों का गंदा पानी सड़कों पर आ गया। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। जहां एक तरफ नगर में जलभराव से लोग परेशान दिखे, वहीं दूसरी ओर देहात क्षेत्रों में बारिश को फसलों के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है। विशेषकर धान और गन्ने की फसल को इस बारिश से नया जीवन मिला है। किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

बारिश से चौहान चौक पर जलभराव। (मवाना)

बारिश से चौहान चौक पर जलभराव। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें