फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क ड्रेस दी

Thu, 06 Aug 2026 06:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम - पावली खास स्थित सेठ पृथ्वीनाथ पब्लिक स्कूल के बच्चों को ड्रेस वितरित करतीं क्लब की प
विज्ञापन
मोदीपुरम। पावली खास स्थित सेठ पृथ्वीनाथ पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को क्लब-18 अंसल टाउन, मोदीपुरम के सहयोग से जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए निशुल्क स्कूल ड्रेस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्लब-18 अंसल टाउन की अध्यक्षा निर्मल त्यागी ने विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस वितरित की। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। क्लब की उपाध्यक्ष प्रतिमा शर्मा, सदस्य कविता त्यागी, अंजली शुक्ला, कुसुम त्यागी, पल्लवी शर्मा और रेखा बहुगुणा मौजूद रहीं। विद्यालय के प्रबंधक प्रेम सिंह और प्रधानाचार्या राधा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सामाजिक सहयोग के लिए आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें