फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ में 4 अक्तूबर को होगी अंतर विद्यायल शतरंज प्रतियोगिता

Mon, 28 Sep 2026 07:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में होगा आयोजन
विज्ञापन

फोटो
संवाद
मेरठ। मेरठ में 4 अक्तूबर को इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता द चेस मास्टर्स का आयोजन जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्रैंडमास्टर अभिजीत गुप्ता के द्वारा किया जाएगा। यह जानकारी अनप्रेडिक्टेबल नाइट चेस एकेडमी की प्रभारी आरात्रिका सिंह ने दी।
विज्ञापन

यहउन्होंने बताया कि स्कूली बच्चों में शतरंज के खेल को बढ़ावा देने, तार्किक सोच, रणनीतिक निर्णय लेने की क्षमता और मानसिक विकास को मजबूत करने के उद्देश्य से अंतर-विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिष्ठित प्रतियोगिता रोटरी क्लब मेरठ सम्राट, जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल और अनप्रिडिक्टेबल नाइट चेस एकेडमी के द्वारा कराई जा रही है। प्रतियोगिता में भारतीय अंतरराष्ट्रीय शतरंज ग्रैंडमास्टर, अर्जुन अवाॅर्डी, राष्ट्रीय चैंपियन अभिजीत गुप्ता शामिल होंगे। वह प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन में रोटरी क्लब मेरठ सम्राट के अध्यक्ष गौरव बंसल, जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या स्वीता ओझा तथा अनप्रेडिक्टेबल नाइट चेस एकेडमी की प्रभारी आरात्रिका सिंह का विशेष योगदान रहेगा। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें