फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में आज से दो पालियों में खुलेंगे इंटर कॉलेज, डीएम ने जारी किया आदेश, ऐसे होगी पढ़ाई

Mon, 19 Oct 2020 12:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

-प्रथम पाली में कक्षा 9 से 10 व दूसरी पाली में कक्षा 11 से 12 के  छात्रों की होगी पढ़ाई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कोरोना संक्रमण को लेकर करीब 7 माह तक बंद रहे इंटर कॉलेजों में आज से शिक्षण कार्य शुरू किया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिला अधिकारी के. बालाजी ने जिला विद्यालय निरीक्षक, सभी इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य, राजकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई आईसीएसई विद्यालयों के लिए निर्देश जारी किए हैं। कक्षा 9 से कक्षा 12 तक कॉलेजों में दो पाली में पढ़ाई होगी।

विज्ञापन


 पहली पाली में कक्षा 9 व 10 के छात्र रहेंगे। जबकि दूसरी पाली में कक्षा 11 व 12 के छात्र रहेंगे। कॉलेज खोले जाने के संबंध में शासन द्वारा एसओपी जारी कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से ईमेल, व्हाट्सएप ग्रुप में शासन के दिशा निर्देश उपलब्ध करा दिए गए हैं।

इस संबंध में 17 अक्टूबर को नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य की एक बैठक की गई थी। जिसमें शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार विद्यालयों के संचालन को लेकर निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


अपर प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा द्वारा विद्यालय में दो पालियों में छात्रों को बुलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रथम पाली सुबह 8:50 से 11:50 तक रहेगी। दूसरी पाली दोपहर 12:20 से 3:20 तक रहेगी। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक छात्र छात्रा को विद्यालय में प्रवेश हेतु सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जाए। तथा कक्षा में कम से कम 6 फीट की दूरी अवश्य रखी जाए।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें