फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर खुफिया विभाग की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) हाईवे पर बृहस्पतिवार को होने वाली ट्रैक्टर परेड को लेकर खुफिया विभाग चौकन्ना हो गया है। एलआईयू किसान नेताओं पर नजर रखे हुए हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष से फोन पर बात कर जिले से ट्रैक्टरों के साथ जाने वाले किसानों की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में 6 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक होने वाले कार्यक्रमों की घोषणा की गई थी। इस कड़ी में केएमपी हाईवे पर किसान ट्रैक्टर परेड करेंगे। इसमें बॉर्डर पर खड़े ट्रैक्टरों के अलावा पश्चिमी यूपी के जिलों के साथ ही हरियाणा के किसान भी ट्रैक्टर लेकर पहुंचेंगे। सरकार के निर्देश पर खुफिया विभाग ट्रैक्टरों के साथ जाने वाले किसान नेताओं पर नजर रखे हुए हैं। जिले के काफी किसान सोमवार और मंगलवार रात को कूच कर गए हैं। भाकियू के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि उनसे एलआईयू अधिकारी कई बार फोन कर ट्रैक्टरों के बारे में जानकारी ले चुके हैं। उन्हें बता दिया गया है कि जिले के काफी ट्रैक्टर पहले से ही गाजीपुर बॉर्डर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें