फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट, ट्रैक्टर परेड में जाने वाले किसानों की हो रही निगरानी 

Sun, 24 Jan 2021 03:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
farmers protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड में शामिल होने की तैयारी में जुटे किसानों की निगरानी में खुफिया विभाग लगा है। रोहटा, सरूरपुर, जानी, सरधना और मवाना, दौराला थाना क्षेत्रों के 45 गांव के लोगों पर पुलिस गंभीरता से नजर रखे हुए है। शासन ने भी निर्देश दिए हैं कि किसानों से लगातार बातचीत की जाए। उन्हें समझाया जाए कि वे दिल्ली न जाएं।

विज्ञापन


जिले से सैकड़ों किसान ट्रैक्टरों से दिल्ली जाने की तैयारी में है। किसान संगठनों के पदाधिकारी, गांवों के निवर्तमान प्रधान, पूर्व प्रधान भी निजी वाहनों से जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर खुफिया विभाग सक्रिय है।

पुलिस प्रशासन ने भी कई गांवों के लोगों को चिह्नित किया है। रविवार से पुलिस अलग-अलग स्थानों पर किसानों को रोककर समझाने का प्रयास करेगी। 25 जनवरी को गंग नहर मार्ग, एनएच-58, मेरठ पौड़ी मार्ग और अलग-अलग स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स लगाने की भी योजना है। 
विज्ञापन


26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली किसान जवान परेड में शामिल होने के लिए आज जनपद मेरठ से भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी राजकुमार करनावल सतवीर जंगठी आदि किसान नेताओ की 100 से अधिक ट्रैक्टर रैली को समर्थन देने प्रसपा नेता शैंकी वर्मा,जीतुनागपाल, दीपक सिरोही,नितिन बालियान अपने समर्थकों के साथ भोले की झाल पहुंचे और अपना समर्थन दिया।

कहा कि 26 को अपने साथियों के साथ दिल्ली पहुचेंगे और राकेश टिकैत जी की अगुवाई में किसान परेड में शामिल होंगे।प्रसपा नेता शैंकी वर्मा ने कहा यह भारत किसान और जवान दोनों का है लेकिन भाजपा इसे भारत पर राज करना चाहती है, उसे इस मंशा में कामयाब नही होने देंगे।यह काले कानून जल्द से जल्द वापस हों। 

किसानों को लगातार समझाया जा रहा: एसपी
एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि किसान संगठनों, पदाधिकारियों और नेताओं को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली न जाने के लिए लगातार समझाया जा रहा है। इस संबंध में शासन के निर्देशों का भी पालन कराया जा रहा है। प्रयास किए जा रहे हैं कि किसानों को अलग-अलग स्थानों पर रोका जाए। उन्हें रोकने में बल प्रयोग नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें