फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ अध्यक्षों को दिए निर्देश

विज्ञापन
रोहटा। कैथवाड़ी में बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को एसआईआर के संबंध निर्देश दिए। संगठन
विज्ञापन
रोहटा। मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर स्थित कैथवाड़ी में बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने कहा कि एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रत्येक गांव में बूथ स्तर पर अपनी जिम्मेदारी पूरी लगन और मुस्तैदी से निभानी होगी। उन्होंने चेताया कि इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही के गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

भाजपा के रोहटा मंडल में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ अभियान की रणनीति पर गंभीर चर्चा की। बैठक में कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे गए और मिशन 2027 के लिए पूरी मेहनत और समर्पण से जुटने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला और छात्र आदि के लिए लगातार कार्य कर रही है।
हरवीर पाल ने यह भी बताया कि मार्च माह के अंत तक एसआईआर का कार्य पूर्ण करना अनिवार्य है। बैठक में पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, मेजर नवनीत गिल, भंवर सिंह, हरेंद्र सिंह, पंकज चौहान, अनिल सहारण, खूबसिंह, अशोक सांगवान, बिजेंद्र प्रमुख, रवि भारत चिकारा, सोनू मीरपुर, आदेश फौजी, बेगराज सिंह, प्रवीण प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें