सरधना। थाना क्षेत्र के गांव पोहल्ली में मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित निजी इंस्टीट्यूट में मानदेय नहीं देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शिक्षिका ने इंस्टीट्यूट प्रबंधक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
पांडव नगर किला रोड मेरठ निवासी करीना शर्मा पुत्री राजकुमार ने तहरीर में बताया कि वह तीन माह से गांव पोहल्ली स्थित निजी इंस्टीट्यूट में शिक्षिका के पद पर तैनात थी। आरोप है कि इंस्टीट्यूट के प्रबंधक ने उसे कई महीनों का मानदेय नहीं दिया है। सैलरी नहीं मिलने पर उसने इंस्टीट्यूट से त्यागपत्र भी दे दिया। आरोप है कि जब वह वेतन लेने के लिए इंस्टीट्यूट में पहुंची तो उनके साथ अभद्रता की गई। मंगलवार को थाना पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद