महिला चिकित्सक डॉ० प्रियंका सिंघल भगवान गणेश की आरती करती हुई। (स्त्रोत स्वास्थ्य विभाग) परीक्ष
परीक्षितगढ़। सीएचसी परीक्षितगढ़ में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना मंदिर पर की गई। इस दौरान चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने भगवान से प्रार्थना की।
सीएचसी परिसर में सीएचसी प्रभारी डाॅ. रवि शंकर शर्मा के कक्ष के बराबर में भगवान श्री गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने आरती कर प्रभु का आशीर्वाद लिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर ने बताया कि भगवान गणेश लोगों के कष्ट हरने वाले होते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंचते हैं। भगवान गणेश की सच्चे मन से प्रार्थना करने पर परिवार में खुशहाली आती है। इस दौरान डॉ. प्रियंका सिंघल, डॉ. लता गौतम, डॉ. पूजा, गंगा प्रसाद, आशीष चौधरी, सीमा रस्तोगी, शुभम यादव, अनामिका सहगल, अंकित कुमार, अवनीश, सुभाष, पूनम, संजय, तुषार धामा, नरेंद्र, विजय, शिवम, प्रदीप आदि रहे।