मवाना। तहसील सभागार में हुई तहसील टासक फोर्स की बैठक में एसडीएम एम संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जिन व्यक्तियों के पास आभा आईडी नहीं है, उनकी आभा आईडी बनाने हेतु आशा एएनएम के पास भेजा जाए।
बैठक में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम पर चर्चा की गई, जिसमें जीरो से दो साल, 5 साल, 10 साल, 16 साल के बच्चों के टीकाकरण पर विस्तार से चर्चा की गई और टीकाकरण से वंचित बच्चों का वैक्सीनेशन करने हेतु सभी संबंधित विभागों से अपेक्षा की गई।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयुष्मान भारत कैंप लगाए जा रहे हैं जिसमें 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों एवं पात्रता सूची में नाम वाले परिवारों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। उसके पश्चात 28 जून से प्रारंभ होने वाले पल्स पोलियो कार्यक्रम पर चर्चा की गई। निर्देशित किया गया की सभी ब्लॉकों में आशा आंगनबाड़ी के माध्यम से रैली निकालकर जागरूकता फैलाई जाए। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार, डॉ रवि शंकर, डॉक्टर संदीप गहलोत, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर देवेंद्र कुमार, राजन कुमार, दीपक कुमार, प्राची अहलावत आदि उपस्थित रहे।