फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। सूर्य पैलेस कॉलोनी ध्यानचंद नगर के पास योग विज्ञान संस्थान पश्चिमी जिला मेरठ की ओर से चल रहे योग शिविर का समापन हो गया। इसमें साधक-साधिकाओं को नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प दिलाया गया।
संचालन जिला अध्यक्ष डॉ. बीके गुप्ता ने किया। उन्होंने जोड़ों के दर्द, गर्दन एवं सर्वाइकल संबंधी समस्याओं से राहत के लिए विभिन्न सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास कराया। शिविर में वृक्षासन, अश्वासन, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, त्रिकोणासन, कोणासन, मंडूकासन, मार्जारासन, भुजंगासन, शलभासन और मकरासन सहित अनेक योगासनों का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के प्रांतीय प्रधान प्रदीप गुप्ता ने गहरी एवं लंबी श्वास की तकनीक के साथ अनुलोम-विलोम और नाड़ी शोधन प्राणायाम का अभ्यास कराया। शिविर में कॉलोनी अध्यक्ष राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष दीप रस्तोगी, उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, वीरेंद्र बंसल, रितु मित्तल, अनिल मित्तल, संतराम, महेश अग्रवाल एवं अमित बंसल सहित अन्य का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें