अभद्रता का यह वीडियो शनिवार को जैसे ही वायरल हुआ, तुरंत एसएसपी ने सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा से वायरल वीडियो को लेकर जांच कराई। प्रारंभिक जांच के बाद एसएसपी दिनेश कुमार ने इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा को निलंबित कर दिया। साथ ही प्रकरण की जांच एसपी सिटी को सौंप दी है। अब देहात कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर मुनेंद्र कुमार को दी गई है।
सुधरने को तैयार नहीं
कुछ दिन पहले ही दीवानी कचहरी के हवालात परिसर में बंदियों से मारपीट का मामला सामने आया था। शिकायत होने पर जांच के बाद एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले भी पुलिसकर्मियों के गलत व्यवहार के मामले सामने आ चुके हैं। यह हालत तो तब हैं, जब कि मुख्यमंत्री और डीजीपी समेत सभी अधिकारी पुलिस की छवि को सुधारने में लगे हुए हैं। लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं कि लोगों के साथ व्यवहार ठीक रखें, लेकिन खाकी की हनक में कुछ पुलिसकर्मी न सिर्फ आपा खो रहे हैं, बल्कि लोगों के साथ इतनी असभ्यता से पेश आ रहे हैं कि खुद अधिकारी भी हैरान हैं। इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा के वायरल वीडियो से यही स्पष्ट है कि वर्दी वाले हनक छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
बिहारीगढ़ थाना प्रभारी को हटाया
एसएसपी दिनेश कुमार ने बिहारीगढ़ थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत को भी हटा दिया है। उनको अपराध शाखा की विवेचना सेल में भेजा गया है। उनके स्थान पर कुतुबशेर थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव कुमार को बिहारीगढ़ थाना प्रभारी बनाया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/