दरोगा प्रदीप कुमार मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी व पत्नी की सुरक्षा की गुहार लगाई। दरोगा का कहना है कि उन्हें पत्नी के घरवालों से जान को खतरा बताया।
वहीं दरोगा की शिकायत पर एसपी क्राइम बीपी अशोक ने मामले को संज्ञान में लेकर प्रदीप कुमार और उसकी पत्नी की सुरक्षा का आश्वासन दिया।