नहीं बनवाए गोबर गैस संयंत्र
गोशालाओं में गोबर गैस संयंत्र भी लगाया जाना था। गोशाला में ही गोबर का निस्तारण कर उसे गैस बनाई जाती व शेष को खाद के रूप में बेचा जाता। लेकिन किसी भी गौशाला में गोबर गैस संयंत्र नहीं बनाया गया है। साथ ही भूसा रखने के लिए गोदाम का निर्माण भी मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया।
लाखों रुपए में बनवाई केवल बाउंड्री वॉल व टीन शेड
नहटौर में 50 लाख रुपए खर्च करके एक हॉल ही बनवाया गया है। नहटौर में गोशाला की क्षमता 300 पशुओं की थी, लेकिन जांच में पाया गया कि यहां पर केवल 25 पशु ही आ सकते हैं। बिजनौर नगर पालिका में भी 60 लाख रुपए खर्च करके बाउंड्री वॉल बनाने के अलावा केवल दो कमरे बनवाए गए हैं। अब वहां फिर से कुछ कार्य शुरू किया गया है।
नगर पालिका स्वीकृत धन मिला धन
शेरकोट 232.46 232.46
चांदपुर 212.64 212.64
किरतपुर 232.41 232.41
झालू 209.40 209.40
नूरपुर 212.50 212.50
जलालाबाद 232.45 232.45
मंडावर 203.58 203.58
बिजनौर 289.42 289.42(लगाया 60 लाख)
नहटौर 303.62 303.62(लगाया 50 लाख)
अफजलगढ 265 165
नजीबाबाद 397 397
साहनपुर 232.45 232.45
कुल 31.20 26.69
नोट:उ क्त राशि लाख रुपये में है। बिजनौर, नहटौर व नजीबाबाद में अब भी काम चल रहा है।
नगर पालिका तय पशु क्षमता डीपीआर के अनुसार वास्तविक पशु क्षमता
शेरकोट 300 300 120
चांदपुर 200 200 21
किरतपुर 300 300 70
झालू 300 150 60
नूरपुर 200 पता नहीं 25
जलालाबाद 300 300 90
मंडावर 300 पता नहीं 25
बिजनौर 300 200 200
नहटौर 300 पता नहीं 25
अफजलगढ़ 300 निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ।
नजीबाबाद 300 निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ।
साहनपुर 300 300 50
कुल 3400 1650 686
नोट: डीपीआर संबंधित नगर पालिका ने भेजी है। वास्तविक पशु क्षमता दस नगर पालिकाओं की है।
नगर पालिका रखे गए पशु
शेरकोट 27
चांदपुर 30
किरतपुर 20
झालू 39
मंडावर 20
नूरपुर 29
जलालाबाद 07
बिजनौर 24
नहटौर 08
साहनपुर 12
अफजलगढ़ 05
नजीबाबाद 04
कुल पशु 225
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/