फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दरोगा ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, अपनी व पत्नी की जान को बताया खतरा

Tue, 25 Jun 2019 05:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
डॉ. बीपी अशोक, एसपी क्राइम - फोटो : social media
विज्ञापन

यूपी पुलिस जहां जनता की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है, वहीं मेरठ के रहने वाले यूपी पुलिस के एक दरोगा ने खुद की और पत्नी की जान को खतरा बताते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। वहीं एसपी क्राइम ने दरोगा व उसकी पत्नी को सुरक्षा का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र के के रहने वाले प्रदीप कुमार जो कि यूपी के अलीगढ़ में इगलास थाने में एसआई की पोस्ट पर तैनात हैं। दरोगा प्रदीप कुमार ने एक युवती से प्रेम-प्रसंग के चलते लव मैरिज की है। 

विज्ञापन

दरोगा प्रदीप कुमार मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी व पत्नी की सुरक्षा की गुहार लगाई। दरोगा का कहना है कि उन्हें पत्नी के घरवालों से जान को खतरा बताया।

वहीं दरोगा की शिकायत पर एसपी क्राइम बीपी अशोक ने मामले को संज्ञान में लेकर प्रदीप कुमार और उसकी पत्नी की सुरक्षा का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें