फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा ने युवती से दोस्ती के बाद किया दुष्कर्म, फिर दुश्मनी में बदली मोहब्बत, अब पत्नी ने रची साजिश

Thu, 27 Feb 2020 05:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में एक दरोगा ने दूसरे समुदाय की युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म की वारदात कर दी। युवती तब तक पुलिस अफसरों के चक्कर काटती रही, जब तक कि दरोगा केस दर्ज होकर जेल नहीं चला गया। इसके बाद दरोगा की पत्नी ने युवती के खिलाफ केस दर्ज कराया और उसको जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन


दरोगा जमानत पर जेल से बाहर आया और बहाल भी हो गया। बुधवार को युवती पर तेजाबी हमला होने के बाद मामला फिर से गर्मा गया है। अभी तक पुलिस अधिकारी मामले को लेकर गंभीर नहीं हैं। पुलिस महज तमाशबीन बनी हुई है।

दरोगा नरेंद्र कुमार और युवती में करीब एक साल से विवाद है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर केस दर्ज करा चुके हैं और दोनों जेल भी काट चुके हैं। बुधवार को युवती पर एसएसपी आवास के पास तेजाबी हमला हो गया। पुलिस शुरुआत में एक्टिव हुई, लेकिन जैसे ही पता चला कि मामला दरोगा नरेंद्र से जुड़ा हुआ है तो जांच ढीली पड़ गई।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी बोले कि दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करा रहे हैं। युवती के ऊपर तेजाब फेंका गया है, लेकिन मेडिकल में जला हुआ नहीं आया। तेजाबी हमले के पीछे कौन सी साजिश है या फिर दरोगा की पत्नी ने युवती को मारने के लिए यह कदम उठाया है, इसकी पुलिस गहनता से जांच करने का दावा कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, दरोगा और युवती में कभी दोस्ती थी। युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर दरोगा पर केस दर्ज कराया था। जिसके बाद से दोनों में दुश्मनी बन गई। दरोगा की पत्नी अपने पति के पक्ष में उतरी हुई है। वहीं, पीड़ित युवती इंसाफ के लिए लड़ने का दावा कर रही है। 

वीआईपी इलाके में हमला, पुलिस खामोश
एसएसपी आवास के पास वीआईपी इलाके में दुष्कर्म पीड़िता पर सरेशाम तेजाबी हमला हुआ। इसके बावजूद पुलिस गंभीर नहीं है। दरोगा की पत्नी और दो युवकों पर तेजाब फेंकने का आरोप है। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के यहां पल्लवपुरम में दबिश नहीं दी। पुलिस अभी पीड़िता की ही जांच करने में जुटी है।

पुलिस को अंदेशा है कि हमले के पीछे गहरी साजिश है। जो कि पुलिस जांच में सामने आएगी। दरोगा पर कार्रवाई करने को लेकर पीड़ित युवती कई बार पुलिस अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर काट चुकी है। आरोप है कि  दरोगा की पत्नी ने उनके खिलाफ फर्जी केस कराया है, जिसमें उसका भाई अभी जेल में बंद है। 
विज्ञापन

तेजाब फेंकते ही चिल्लाई युवती
युवती पर तेजाब फेंका गया, जिससे वह चिल्लाने लगी। उसके हाथ, पैर और शरीर पर तेजाब फेंका गया। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि तेजाब ज्यादा ज्वलनशील नहीं है। युवती का कहना कि उसका एक हाथ काम नहीं कर रहा।

दरोगा की पत्नी अनीता ने पहले धमकी दी कि उसके पति से केस वापस न लेने की सजा दे रही है। पुलिस ने तेजाब की बोतल भी मौके से बरामद की है। तेजाब से हमला होने की जानकारी पर उसके परिजन पहुंचे। परिजनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 

एफएसएल की टीम भी पहुंची 
तेजाबी हमले की जानकारी पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने मौका मुआयना किया और सैंपल भी लिए। युवती के कपड़े सील किए गए हैं। यह तेजाब कितना खतरनाक है, इसकी भी जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने सैंपल को निवाड़ी फोरेंसिक लैब में भेजकर जांच कराने की बात कही है। 
 
पीड़ित युवती की तहरीर पर दरोगा की पत्नी और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों में पहले से विवाद चल रहा है। पीड़िता कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आई है। - डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें