धन संग्रह के विवाद में दरोगा लाइन हाजिर
खरखौदा। तीन दिन पहले खरखौदा में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह कर रही टीम पर दंपती ने मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं आरएसएस पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर दूसरे पक्ष पर डकैती का आरोप लगाया था। बुधवार को इस मामले में चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया।
आरएसएस के प्रचारक दीप्तिमान के नेतृत्व में टीम 18 जनवरी को खरखौदा में जयभगवान त्यागी के आवास पर पहुंची थी। जयभगवान ने दान के रूप में केवल 50 रुपये ही दिए थे। आरोप है कि टीम ने अधिक धनराशि की मांग का दबाव बनाया था। आरोप है कि विरोध करने पर टीम ने जयभगवान और उसकी पत्नी से मारपीट की थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी थी। सूत्रों के अनुसार इस मामले में कई पुलिसकर्मी भाजपा नेताओं के निशाने पर थे। मंगलवार देर रात कस्बा चौकी इंचार्ज तहजिबुल हसन पर गाज गिर गई।