फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा तीन की छात्रा से दरिंदगी मामले में थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षक निलंबित

Wed, 04 Sep 2019 01:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बागपत जनपद में रमाला थाना क्षेत्र के स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एसपी ने थानाध्यक्ष नरेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। सीओ सिटी ओमपाल सिंह को जांच सौंपी गई है। थानाध्यक्ष ने 15 दिन तक घटना को अधिकारियों से छिपाए रखा। वहीं, जिला अस्पताल में भर्ती छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। छात्रा की हालत में सुधार है। पुलिस ने आरोपी तीनों छात्रों को गिरफ्तार कर उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। इनमें एक छात्र कक्षा पांच में है जबकि उसके ही दो अन्य भाई कक्षा चार और तीन में हैं। वहीं, स्कूल की प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षक निलंबित किए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 अगस्त को समाज को शर्मशार कर देने वाली घटना हुई थी। प्राइमरी पाठशाला में पढ़ने वाली कक्षा तीन की छात्रा से स्कूल में ही पढ़ने वाले तीन छात्रों ने बाथरूम में सामूहिक दुष्कर्म किया था। छात्रा के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस पीड़ित पक्ष पर फैसले का दबाव बनाती रही। इसी बीच छात्रा की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित मासूम की हालत बिगड़ने पर 15 दिन बाद पुलिस हरकत में आई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ धारा 376 आईपीसी एवं पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों पर आरोप, पंचायत कर फैसले का बनाया दबाव
विज्ञापन


एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि इस मामले में रमाला थानाध्यक्ष नरेश कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। एसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष ने 15 दिनों तक पुलिस अफसरों को घटना की जानकारी नहीं दी। उन्होंने घटना को छिपाकर रखा। उन्होंने तथ्यों को भी छिपाया। पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिटी ओमपाल सिंह को सौंप दी गई है। जांच में थानाध्यक्ष दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी तीनों छात्रों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा गया है।

उधर, जिस स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई, वहां का स्टाफ भी कार्रवाई के घेरे में आ गया है। बीएसए राजीव रंजन मिश्रा और बीईओ ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले में पीड़िता से बातचीत की। बीएसए ने बताया कि प्रथम दृष्टया शिक्षकों ने लापरवाही बरती है। प्रधानाध्यापक संदीप कुमार, सहायक अध्यापिका मधु को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा अग्रिम आदेशों तक शिक्षामित्र का वेतन रोक दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है।

शिक्षिका ने किया चुप, पुलिस ने वायरल कर दी वीडियो 
रमाला थाना पुलिस ने आठ दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के बयानों की वीडियोग्राफी की थी। इस वीडियो को भी पुलिस ने सार्वजनिक कर दिया जबकि हाईकोर्ट के सख्त आदेश है कि दुष्कर्म पीड़िता की जानकारी गोपनीय रखी जाए। पुलिस 15 दिनों तक वीडियो लेकर घूमती रही। कई लोगों के पास वीडियो भेजी। उधर, छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने समाज ही नहीं शिक्षा विभाग को भी शर्मशार कर दिया है। स्कूल की शिक्षिका ने छात्रा को चुप रहने के लिए कहा था। शिक्षिका के खिलाफ भी जांच शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: मंजर देख कांप उठे अफसर, अनाथ हो गया इकलौता बेटा, पलभर में उजड़ गईं जिंदगी भर की खुशियां
विज्ञापन

एसपी सहित अन्य अफसरों ने किया निरीक्षण
थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, एएसपी अनिल कुमार सिंह ने मंगलवार शाम प्राइमरी पाठशाला पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्कूल के बाथरूम को देखा। निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारी रमाला थाने पहुंचे। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी में पकड़े गए तीनों छात्रों से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि घटना स्थल को देखने गए थे। पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

पुलिस ने छात्रा के दर्ज किए बयान
पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा का जिला अस्पताल पहुंचकर बयान दर्ज किए। छात्रा ने बयान में तीनों छात्रों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। बयान दर्ज कर पुलिस वापस लौट गई।

अब बेटी को इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी : पिता
जिला अस्पताल में भर्ती सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के पिता ने कहा कि अब उसकी बेटी को इंसाफ मिल जाएगा। पुलिस और समाज के लोग तो उन पर समझौते का दबाव बना रहे थे। बिटिया से दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें