फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्टीमेट जमा होने के दो साल बाद भी कनेक्शन नहीं देने पर बैठी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

सरधना तहसील के गांव छुर स्थित श्री गांधी इंटर कालेज में एस्टीमेट जमा होने के दो साल बाद तक बिजली कनेक्शन नहीं देने का मामला गरमा गया है। अधिकारियों को बचाने में लगे मुख्य अभियंता को पीवीवीएनएल एमडी ने जमकर फटकार लगाई। वहीं तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच कराने और एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट तलब की है। एमडी का कहना है कि मामले में जो भी दोषी होगा, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
कॉलेज की ओर से पांच किलोवाट कनेक्शन के लिए 135198 रुपये का एस्टीमेट गत 11 अगस्त 2017 को जमा कराया गया था। दो साल बाद भी विभाग ने स्कूल को कनेक्शन नहीं दिया। अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से उठाया तो विभागीय अधिकारी बैकफुट पर आ गए। फजीहत होती देख विभाग ने कनेक्शन के लिए लाइन खींचकर मीटर तो लगा दिया, लेकिन कनेक्शन को ऊर्जीकृत नहीं किया। स्कूल प्रबंधन ने एमडी से शिकायत की तो गुस्साए एसडीओ ने स्कूल फार्म के दो ट्यूबवेलों के कनेक्शन कटवा दिए। बताया गया कि ट्यूबवेलों के कनेक्शन बकाये में काटे गए हैं।
विज्ञापन

स्कूल कनेक्शन ऊर्जीकृत नहीं करने और ट्यूबवेलों के कनेक्शन नहीं जोड़ने की शिकायत स्कूल के प्रबंध संचालक नवीन सिरोही ने शनिवार को एमडी से की। सिरोही ने बताया कि गांव में इन दो ट्यूबवेलों के अलावा बकाये में अन्य किसी ट्यूबवेल का कनेक्शन नहीं काटा गया है। इस पर एमडी आशुतोष निरंजन ने मुख्य अभियंता एसबी यादव को फटकार लगाई। साथ ही स्कूल कनेक्शन चालू करने और नलकूप के कटे कनेक्शन को जोड़ने का आदेश दिया। एमडी ने एस्टीमेट जमा होने के दो साल बाद तक कनेक्शन नहीं होने के मामले की जांच कराने के लिए जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता एसबी यादव के निर्देश पर स्कूल का कनेक्शन ऊर्जीकृत कर दिया गया और नलकूप कनेक्शन भी जोड़ दिए गया। एसबी यादव ने अधीक्षण अभियंता एके सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि दो साल बाद भी कनेक्शन नहीं देने का मामला गंभीर है। जांच में जो भी दोषी मिला, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें