फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूट्यूब के सीक्रेट हाउस का वीडियो देख घर से निकले मासूम, ईंट-भट्ठे के पास छिपे मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। यूट्यूब पर ‘सीक्रेट हाउस’ से संबंधित वीडियो देखने के बाद उससे प्रभावित होकर दो नाबालिग बच्चे रविवार को घर से निकल गए। दोनों बच्चे कस्बे के बी-ब्लॉक क्षेत्र से लापता हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए करीब दो घंटे में दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चों के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर करीब एक बजे बी-ब्लॉक निवासी 11और सात साल के दो बच्चे अचानक घर से निकल गए। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए हस्तिनापुर पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ ही बच्चों के छिपने की संभावित जगहों को खंगाला। तलाश के दौरान पुलिस टीम को दोनों बच्चे कस्बे की मखदूमपुर कॉलोनी समीप स्थित ईंट-भट्ठे के पास एकांत स्थान पर छिपे मिले। पुलिस ने दोनों को सकुशल तलाश लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सीओ पंकज लवानिया के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि दोनों बच्चे यूट्यूब पर ‘सीक्रेट हाउस’ से जुड़े वीडियो देखते थे। वीडियो से प्रभावित होकर वे स्वयं भी घर से निकलकर एकांत स्थान पर छिप गए थे। जिन्हें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो घंटे में तलाश लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें