फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2020 स्वच्छता अभियान में टॉप आने की कवायत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
2020 स्वच्छता अभियान में टॉप आने की कवायद शुरू
विज्ञापन

लावड़/दौराला। स्वच्छता अभियान 2020 में अव्वल आने के लिए नगर पंचायत ने कवायद शुरू कर दी है। इस बार दौराला व लावड़ नगर पंचायत अव्वल आने के लिए भरपूर प्रयास करने में जुटी है।
विज्ञापन

हाल ही में लखनऊ व गाजियाबाद में स्वच्छता अभियान 2020 को लेकर नगर पंचायत के अधिकारियों के साथ उच्चाधिकारियों ने बैठक हुई थी। जिसमें अव्वल आने के लिए नगर पंचायत अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए थे। नगर पंचायतों को रैंकिंग में टॉप स्थान दिलाने के लिए दोनों नगर पंचायतों ने कमर कस ली है। कस्बे के लोगों को गीला व सूखा कचरा अलग अलग डालने, गंदगी बाहर न फेंकने व पॉलिथीन का प्रयोग न करने को लेकर जागरूक किया जाएगा। वहीं मंगलवार को अ विशेष अभियान चलाया जाएगा। लावड़ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुधीर सिंह के मुताबिक जल्द ही डीएम के साथ एक बैठक होगी। जिसमें कस्बे की साफ सफाई के लिए खरीदने जाने वाले उपकरणों के लिए अनुमति मांगी जाएगी। ताकि कस्बे को अभियान में अव्वल स्थान दिलाया जा सके। वहीं नगर पंचायत दौराला के अधिशासी अधिकारी डा. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कस्बे को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें