फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों की शुरूआत, खुशनुमा मौसम के साथ

विज्ञापन
SUNDAY 2006 ME ANTIM BAR DHALTE HUYE SURYA DEV PHOTO AMAR UJALA BY GYAN 31/12/06
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

त्योहारों की शुरूआत होने से पहले ही मौसम खुशनुमा हो गया है। मानसून विदा होने से पहले हुई बारिश ने रात में ठंड का आगाज कर दिया है। बीते दिनों से आसमान पर बादलों का कब्जा है। सोमवार को दिनभर सूरज के साथ चली लुकाछिपी में तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है, आने वाले एक-दो दिन तक तापमान सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

अक्तूबर की शुरुआत में मौसम खुशनुमा रहेगा। बीते दिनों हुई बारिश से वातावरण में नमी बढ़ गई है। आने वाले दिनों में मौसम में तेजी से बदलाव आएगा। दो दिन तक हुई हल्की रिमझिम बारिश से तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया था। अब तापमान फिर से 30 डिग्री के आसपास है। रात में ओस पड़ने से हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 91 व न्यूनतम 71 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन के तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि आसमान पर हल्के बादल रहेंगे। तापमान स्थिर और सामान्य रहेगा। धीरे धीरे रात के तापमान में गिरावट आएगी। हवाओं का रुख बदलने से असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें