फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया छड़ियान मेले का उद्घाटन

विज्ञापन
निलौहा में जहारवीर मेले का शुभारंभ करते विधायक दिनेश खटीक। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
परीक्षितगढ़/मवाना। नगर पंचायत द्वारा शुक्रवार को बाबा जहारवीर गोगापीर माढ़ी मंदिर पर सात दिवसीय मेला छड़ियान का उद्घाटन हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक व चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं मंदिर में पूजा-अर्जना करके किया। वहीं, मेले में नगर एवं देहात क्षेत्र से हजारों श्रद्धालुओं ने छड़ी चढ़ाकर मन्नते मांगी। मंदिर के समीप विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि मेलों से क्षेत्र में आपसी भाईचारा कायम होता है। मेला भारतीय संस्कृति की पहचान है। सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए। वहीं, गत वर्षों की भांति वाल्मीकि समाज के श्रद्धालुओं ने बाबा जाहवीर गोगा माढ़ी मंदिर पर बडे़-बड़े झंडे व छड़िय़ा, फूल प्रसाद चढ़ाकर सुखद कामनाओं के करते हुए पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम का संचालन विष्णु अवतार रूहेला ने किया। इस मौके पर मवाना गन्ना सोसायटी के चेयरमैन विनोद कुमार, ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग, नागेश शर्मा, मदन गुर्जर, गौरव गर्ग, कपिल त्यागी, रामकुमार नागर, गुड्डू प्रजापति, देवीदास गौतम, रोहित धामा, संदीप गौतम, रणपाल गुर्जर, गौरव त्यागी, गुल्लू पधान, जयनारायण शर्मा, कपिल लौहरे, डॉ. सलीम, इरफान कुरैशी, रामनारायण शर्मा, पूनम शर्मा, ओमवती कश्यप, अनिरुद्ध त्यागी, ओमकार टीटू, मुनेंद्र गुर्जर, चंद्रसैन, दिनेश सैनी, बिजेंद्र शर्मा, इमरान तोमर, बॉबी त्यागी, छोटेलाल घाघट, रतन घाघट, मनोज कुमार घाघट आदि मौजूद रहे।
उधर, मवाना गांव निलौहा में आयोजित जहारवीर गोगापीर माढ़ी पर आयोजित तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन विधायक दिनेश खटीक ने किया तथा प्रसाद चढ़ाया। इस मौके पर प्रधान भीम सिंह, अजय त्यागी, परविंद्र, अमरपाल उर्फ विलियम, कंवरपाल, संहसरपाल, अनील, रविंद्र आदि थे। वहीं, मवाना डाकखाने वाली गली में माढ़ी पर शाम के समय मेले का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने निशान व प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें