फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने जर्जर तारों के खिलाफ आवाज उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। शहरकाजी मौलाना नफीस अहमद खान कासमी ने उपजिलाधिकारी को पत्र देकर ईद के मौके पर बिजली एवं पानी की आपूर्ति दुरुस्त कराने, ईदगाह तथा मस्जिदों के आसपास सफाई कराने के लिए पालिका को आदेशित करने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर काजी मौलाना नफीस अहमद खान कासमी ने उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव को दिए पत्र में कहा कि बकरीद का त्योहार 12 अगस्त को है। इस मौके पर मुसलमान बड़ी तादाद में ईदगाह और दो-तीन मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करते हैं। उसके बाद कुर्बानी की जाती है। यह 12, 13 व 14 अगस्त तक होगी। अमनो अमान और सलामती को बाकी रखने के लिए सख्त निगाह रखी जाए और कुर्बानी के जानवरों की खरीदारी और उनके लाने व ले जाने में रुकावट एवं परेशानी न हो। तीन दिन तक पानी एवं बिजली की सप्लाई दुरुस्त रहे। वहीं, उन्होंने आम मुसलमानों से अपील की कि कुर्बानी खुले मैदानों में न की जाए, पर्दे का इंतजाम करें, गंदगी और हड्डी आदि खुले में न डालें और न ही आम रास्तों पर फेंके। नौजवानों से अपील की कि वे कुर्बानी का वीडियो हरगिज न बनाएं। ऐसा करना गुनाह-ए-अजीम है। इससे बिरादराने वतन को तकलीफ पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें