फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विद्यालय प्रबंध समिति के गठन की जानकारी दी

Sat, 31 Jan 2026 07:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
दौराला - सिवाया बीआरसी में आयोजित कार्यशाला में जानकारी देते खंड शिक्षा अधिकारी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
उन्मुखीकरण के लिए कार्यशाला में वक्ताओं ने रखे विवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सिवाया स्थित बीआरसी पर शनिवार को विकास खंड दौराला के प्रधानों, स्थानीय प्राधिकारियों के उन्मुखीकरण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दौराला ब्लॉक प्रमुख शर्मिष्ठा भंडारी, उनके पति ऋषिपाल भंडारी और समाज सेविका संध्या त्यागी रही।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी शिवकुमार ने सभी का स्वागत किया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने विद्यालय प्रबंध समिति के गठन, महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। शारदा कार्यक्रम, डीपीटी के माध्यम से धनराशि का सीधे अभिभावकों के बैंक खाते में प्रेषित किए जाने, निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विद्यालय को निपुण बनाना, विद्यालय प्रबंध समिति, ऑपरेशन कायाकल्प के सफल संचालन के लिए बीईओ शिव कुमार ने दिशा निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख ने विद्यालय से संबंधित किसी भी समस्या के निराकरण के लिए अपने सहयोग का आश्वासन दिया। संध्या त्यागी ने भी अपने विचार रखे। संचालन मोहम्मद आशिक ने किया। इस दौरान पंकज कुमार आर्य, शैलेंद्र कुमार, प्रदीप पूनिया, सतीश कुमार, अनिल कुमार, संजय त्यागी, प्रवीण नगर, शशि कौशिक, नीलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें