दुर्घटना में मरे मोरना निवासी कृष का फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) मवाना।
शादी में शामिल होने जा रहे थे, मेरठ-मवाना रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव अलीपुर मोरना निवासी कृष (19) शुक्रवार रात मेरठ रोड पर बाइक से मवाना की ओर जा रहे थे। बिजलीघर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें कृष की मौके पर ही मौत हो गई। कृष का दोस्त वैभव घायल हो गया।
घटना शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे हुई। गांव मवाना खुर्द निवासी दोस्त वैभव को लेकर बाइक से मवाना की ओर आ रहे थे। बताया गया है कि गांव की किसी लडकी की शादी थी। जिसका कार्यक्रम मखदूमपुर रोड स्थित मंडप में था। उसमें ही दोनों को शामिल होना था। जैसे ही बिजलीघर के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। दोनों घायलों को लोग मेरठ में एक नर्सिंग होम में ले गए। जहां चिकित्सकों ने कृष को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शव आने के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कृष के दो भाई हैं। कृष सबसे बडा था और अविवाहित था। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। पिता प्राइवेट स्कूल में अध्यापक हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकड लवानिया ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।