गणेश गांव में एक्स-रे शिविर का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से टीबी यूनिट सीएचसी हस्तिनापुर द्वारा गांव गणेशपुर में हैंडहेल्ड एक्सरे शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कमल त्यागी ने किया। उन्होंने लोगों से टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।
शिविर में एसटीएस विनोद कुमार ने ग्रामीणों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव, समय पर जांच और उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि लगातार खांसी, वजन कम होना, बुखार और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच करानी चाहिए, ताकि बीमारी की समय रहते पहचान हो सके। शिविर में ग्रामीणों ने निशुल्क छाती के एक्सरे और स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।