मोदीपुरम- डीएमजी इंटर कॉलेज में संचारी रोगों से बचाव के लिए निकाली गई जागरुकता रैली।
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज में सोमवार को संचारी रोग जागरूकता के तृतीय चरण में छात्र छात्राओं को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी।
प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने छात्रों को साबुन से हाथ धोकर स्वच्छ और ताजा भोजन ग्रहण करने के प्रति जागरूक किया। कहा कि आस पास गंदगी न पनपने दें। मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहने, घरों के आसपास गमला, नाली आदि में पानी इकट्ठा न होने दें। पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद करें। वरिष्ठ प्रवक्ता अमित चतुर्वेदी में संचारी रोग जागररूकता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार, विक्रम सिंह, मोहम्मद जकी के नेतृत्व में संचारी रोग पर जागरूकता रैली निकाली गई। संवाद