मोदीपुरम - बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी।
मोदीपुरम। दिल्ली में रविवार को इंडियन फिटनेस एंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से शान-ए-इंडिया 2025 में द मास्टर जिम के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। कोच डॉ. अमोल मल्होत्रा ने बताया कि बॉडी बिल्डिंग में हिंताश मल्होत्रा और मोहम्मद शादाब ने स्वर्ण पदक जीते। बेंच प्रेस में कशिश एवं ईश्वर त्यागी ने रजत पदक, कृष्ण राणा और हिमांशु आर्य ने स्वर्ण पदक हासिल किया। डेड लिफ्ट में कृष्ण राणा ने रजत और रोहन ने स्वर्ण पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों को सभी ने शुभकामनाएं दीं। संवाद