फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिव्यांग बच्चों को दी समावेशी शिक्षा की जानकारी

Sat, 24 Jan 2026 07:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
पांच दिवसीय दिव्यांग बच्चों का प्रशिक्षण का समाप्त
विज्ञापन
माछरा। माछरा ब्लॉक संसाधन केंद्र माछरा के सभागार कक्ष में समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन माछरा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में प्रशिक्षकों व स्पेशल एजुकेटर शिवकेश तिवारी, प्रमोद कुमार व तशरीफ़ अली द्वारा परिषदीय स्कूलों के सहायक अध्यापकों को समावेशी कक्षा में व्यवहार संबंधी मुद्दों का समाधान करना, सकारात्मक व्यवहार समावेशी शिक्षा की जानकारी, दी। समग्र शिक्षा द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का परिचय, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की विशेषताएं तथा बच्चों की बाधाओं पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण में 35 अध्यापकों ने प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभाग किया। कार्यशाला में अमरीश कुमार शर्मा, चारू शर्मा, इमारन अहमद, चांद मौहम्मद, अनिल कुमार, सोनू कुमार, मयंक शर्मा आदि समस्त बी, आर, सी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें