फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला : छात्र-छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी

विज्ञापन
ए एस इंटर कालेज में पुलिस पाठशाला में छात्राओं को संबोधित करते हुए एस डी एम। (मवाना)
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा एएस इंटर काॅलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में मुख्य अतिथि एसडीएम संतोष कुमार सिंह, सीओ पंकज लवानिया, थाना प्रभारी पूनम जादौन, थाना प्रभारी बहसूमा प्रतिज्ञा सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी रेनू रानी ने छात्र-छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन तत्पर है। हम आपकी सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। सरकार द्वारा चलाई जारी योजनाओं का मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रत्येक छात्र को लाभ पहुंचाना चाहिए। सीओ ने बताया कि पुलिस के आपात नंबर हर किसी के पास होने चाहिए। थाना प्रभारी मवाना ने बताया कि छात्राओं को किसी प्रकार का भी अत्याचार सहन नहीं करना है। उत्तर प्रदेश पुलिस हमेशा आपके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मिशन शक्ति प्रभारी ने बताया कि विद्यालय में शिकायत पेटिका लगाई जाएगी जिसमें छात्राएं अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं। उस पर तत्काल कार्रवाई होगी और आपका नाम भी गुप्त रखा जाएगा। पुलिस हमेशा मदद के लिए तत्पर है। प्रधानाचार्य ने अमर उजाला और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने अतिथियों का सम्मान किया। संचालन निपेंद्र कुमार भटनागर ने किया।

ए एस इंटर कालेज में पुलिस पाठशाला में छात्राओं को संबोधित करते हुए एस डी एम। (मवाना)

ए एस इंटर कालेज में पुलिस पाठशाला में छात्राओं को संबोधित करते हुए एस डी एम। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें