फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में ज्वार आधारित उत्पादों की जानकारी दी

Fri, 12 Dec 2025 06:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में दो दिवसीय ग्रामीण महिलाओं के लिए उद्यमिता विकास एवं कौशल उन्नयन पर आयोजित प्रशिक्षण का समापन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिला किसानों को ज्वार आधारित उत्पादों जैसे आटा, दलिया, फ्लेक्स, कुकीज़, मफिन और सूजी के प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, उद्यमिता की उन्नत तकनीकों से अवगत कराना रहा। प्रशिक्षण में 30 स्थानीय महिला किसानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह ने की। प्रधान अन्वेषक डॉ. पूरन चंद ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा व उद्देश्य प्रस्तुत किए। सह-प्रधान अन्वेषक डॉ. अतर सिंह, डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, डॉ. अंजलि, प्रशिक्षण विशेषज्ञ डॉ. श्वेता पादव ने महिला किसानों को विभिन्न जानकारी दी। इस दौरान डॉ. कमल खिलाड़ी, डॉ. पीके सिंह, डॉ. विवेक, डॉ. जेनीथा, डॉ. एसके सिंह, डॉ. हितेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें