फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
सुभारती की ओर से गांव में लगाया गया शिविर
विज्ञापन
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य वक्ता साइबर सेल के एसएचओ इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव और एसएसआई विशाल कुमार ने छात्रों को साइबर अपराधों के बढ़ते खतरों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव ने बताया कि पिछले वर्ष देशभर में 23000 करोड़ रुपये से अधिक के साइबर अपराध दर्ज हुए। उन्होंने छात्रों को मजबूत पासवर्ड बनाने, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने और किसी भी धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी। एसएसआई विशाल कुमार ने मोबाइल सुरक्षा, यूपी कॉप एप और संचार साथी पोर्टल के उपयोग पर जानकारी दी।
विज्ञापन


विश्व फिजियोथैरेपी दिवस का हुआ आयोजन
ज्योतिराव फुले सुभारती कॉलेज ऑफ फिजियोथैरेपी में विश्व फिजियोथैरेपी दिवस मनाया गया। कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. अमित कुमार गोयल ने फिजियोथैरेपी के कार्यक्षेत्र और लाभों पर प्रकाश डाला। इस दौरान छात्रों ने नृत्य, नाटक और पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से स्वस्थ जीवन में फिजियोथैरेपी की भूमिका को दर्शाया।

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर जगाई शिक्षा की अलख
मेरठ। शिक्षा संकाय द्वारा अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर एक वृहद प्रसार गतिविधि आयोजित की गई। इंटर्नशिप कर रहे प्रशिक्षु शिक्षकों ने मेरठ के विभिन्न विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर स्कूली छात्रों को साक्षरता के महत्व के प्रति जागरूक किया। शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. इंदिरा सिंह ने कहा कि साक्षरता शिक्षा का प्रथम चरण है और शिक्षा ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करती है। यह कार्यक्रम सीएलएम इंटर कॉलेज (जानी खुर्द), आदर्श इंटर कॉलेज (फजलपुर) और बाल कल्याणकारी शिव शिक्षा सदन इंटर कॉलेज (घाट) के सहयोग से संपन्न हुआ। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें