फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: औषधीय पौधों के बारे में जानकारी दी

Wed, 29 Oct 2025 09:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मोदीपुरम- पबरसा ​स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कृ​षि विवि के महिला अध्ययन केंद्र के अ​धिकारी
विज्ञापन
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में महिला अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में पबरसा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं को औषधीय पौधों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डाॅ. रश्मि ने महिला अध्ययन केंद्र द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों की विद्यार्थियों को जानकारी दी। डाॅ. रेखा दीक्षित ने छात्र-छात्राओं को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन और उनके संघर्षों के बारे में जानकारी दी। डाॅ. विनीता वर्मा ने छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर के महत्व और विवि के विषय में बताया। डाॅ. श्रेया रावत ने छात्र-छात्राओं को पशु चिकित्सा के विषय में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं के मध्य भाषण प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंजली शुक्ला, संगीता, सीमा, वीना, किरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें