मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में बुधवार को टीचर्स रिस्किलिंग सेल एवं यूजीसी–मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर द्वारा चल रहे राष्ट्रीय ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स का छठा दिवस डिजिटल शिक्षण और वेब डिजाइनिंग विषयों पर केंद्रित रहा।
प्रथम सत्र की अध्यक्षता में गुरु अंगद देव–मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर, एसजीटीबी खालसा कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. विमल ने मूक दिशा-निर्देश की चार खंड प्रणाली से बहुविध शैक्षणिक रूपरेखा तक विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि आज के समय में ओपन ऑनलाइन कोर्स ने उच्च शिक्षा की दिशा और परिभाषा बदल दी है। द्वितीय सत्र में यूपीआरटीओयू, प्रयागराज के पूर्व कुलपति प्रो. एके बक्शी ने परिणाम आधारित शिक्षा के लिए केंद्रित शिक्षण पद्धति विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि परिणाम आधारित शिक्षा का मुख्य उद्देश्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में रचनात्मक और व्यावहारिक दक्षताओं का विकास करना है। तृतीय एंव चौथे तकनीकी सत्रों में ई–लर्निंग एवं वेब डिजाइनिंग विशेषज्ञ मोहित सचदेवा ने वेब डिजाइनिंग पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कोर्स का संचालन डॉ. गरिमा मलिक, डॉ. बबीता माजी, डॉ. उपासना मोटला, डॉ. सुनीता सिंह, स्वाति मिश्रा, डॉ. शीतल पांडे व अनामिका ने किया। संवाद