फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुख्य मार्ग पर बनी रही जाम की स्थिति

विज्ञापन
मखदूमपुर गंगा मेले से लौटते श्रद्धालु। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। मखदूमपुर गंगा मेले से स्नान कर लौटते श्रद्धालुओं की भैंसा-बुग्गी, ट्रैक्टर-ट्राॅली आदि से मुख्य मार्ग पर दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। मेरठ जिले का एकमात्र सबसे बड़ा मेला मखदूमपुर गंगा स्नान मेला है। इसमें लाखों की संख्या में श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी लगाते हैं। बीते पांच दिन से मखदूमपुर मेले में श्रद्धालुओं के जाने का क्रम जारी था। मखदूमपुर मेले में पहुंचने के लिए मवाना से ही होकर रास्ता जाता है। इस कारण कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी लगाकर बुधवार को एक साथ लौटे श्रद्धालुओं के कारण मुख्य मार्ग पर दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही। श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या में कमी आने पर आवागमन सामान्य हुआ। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें