हिमाचल से आ रहा टमाटर
जून से नवीन मंडी में हिमाचल प्रदेश का टमाटर आने लगता है। नवीन सब्जी मंडी एसो. के अध्यक्ष पदम सिंह सैनी का कहना है कि हिमाचल में अधिक बारिश के कारण काफी फसल खराब हो गई है। इस कारण मंडी में टमाटर की आपूर्ति कम हो गई है। प्रतिदिन 25 किलो वजन की तीन से चार हजार पेटी टमाटर की आपूर्ति होती थी, जो अब घटकर 800 पेटी रह गई है। यही कारण है कि टमाटर पर तेजी आई है। इनका कहना है कि बरसात के समय हरी सब्जियों की उपज कम हो जाती है, खासकर बेल वाली सब्जियों के दाम बढ़ने शुरू हो जाते हैं।
सरकार को थोक और फुटकर के सब्जी के रेट के अंतर को कम कराना चाहिए। दाम ज्यादा बढ़ गए हैं। -वर्षा त्यागी, शास्त्रीनगर
चार-पांच दिन में सब्जियों के भाव अधिक बढ़े हैं। इससे पूरे माह का रसोई का बजट बिगड़ गया है। -गीता, लोहियानगर
महंगाई के कारण किलो में नहीं बल्कि पाव में सब्जी खरीदनी पड़ रही है। मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए दिक्कत है। -नीता दीक्षित, ब्रह्मपुरी