यूपी के बिजनौर में बुधवार दोपहर एंटी करप्शन की टीम ने वीनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता को पंचास हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले गई जहां उससे पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नजीबाबाद में विनियमित क्षेत्र के अवर अभियंता एनके सिंह ने सहारनपुर के इकबाल अहमद का नक्शा पास करने के नाम पर पचास हजार की रकम रिश्वत के रूप में मांगी थी। इस पर इकबाल ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दी।
सोमवार को एंटी करप्शन मुरादाबाद की टीम इकबाल अहमद को साथ लेकर नजीबाबाद पहुंची और अवर अभियंता को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम आरोपी अवर अभियंता को तुरंत थाने ले गई और उससे पूछताछ की। टीम अभी मामले की छानबीन में जुटी है आगे की कार्रवाई की जा रही है।