मेरठ में पीएनजी पर सबसे ज्यादा वैट
पंजाब : 3 प्रतिशत
दिल्ली : 5 प्रतिशत
मेरठ : 10 प्रतिशत
उद्यमियाें और एसोसिएशन पदाधिकारियों का तर्क
खत्म हो जाएगी पेपर इंडस्ट्री
पेपर मिल के लिए 60 करोड़ खर्च कर नए सिस्टम अपनाना संभव नहीं है। नई मशीनें लगाने में 3 वर्ष का समय लगेगा। -विनोद कुमार अग्रवाल, एमडी, पसवाड़ा पेपर मिल
मेरठ में सब्सिडी क्यों नहीं
आगरा, फिरोजाबाद, साहिबाबाद आदि शहरों में पीएनजी पर सब्सिडी दी जा रही है। इस छूट के साथ हमें तीन साल का समय भी चाहिए। -सुमनेश अग्रवाल, चेयरमैन, आईआईए मेरठ चैप्टर
एक देश एक दाम हो
देशभर में एक दाम होना चाहिए। मेरठ में पीएनजी पर 10 प्रतिशत वैट है, सब्सिडी नहीं मिली। -अरविंद कुमार, अध्यक्ष, एनसीआर, पेपर मिल एसोसिएशन
बढ़ेगी लागत, घटेगा निर्यात
पीएनजी से उद्योगों की लागत बहुत बढ़ जाएगी। एक्सपोर्ट पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। - राजकुमार शर्मा, लघु उद्योग भारती।